Web  hindi.cri.cn
    इस वर्ष चीन में विद्युत ऊर्जा वाहनों की बिक्री 7 लाख से अधिक होगी
    2016-01-13 10:09:31 cri

    वर्ष 2015 में चीन में निर्मित विद्युत ऊर्जा के वाहनों की संख्या करीब 3 लाख 40 हज़ार थी। जिनकी बिक्री 3 लाख 30 हज़ार थी। ये संख्या जो वर्ष 2014 की तुलना में 3.3 गुना और 3.4 गुना अधिक रही। इस वर्ष यानी 2016 में चीन में विद्युत ऊर्जा वाहनों की बिक्री संभवतः 7 लाख तक पहुंच जाएगी।

    चीनी वाहन उद्योग संघ से मिली खबर के अनुसार वर्ष 2015 में चीन में 3 लाख 40 हज़ार 4 सौ विद्युत ऊर्जा वाहनों का उत्पादन किया गया, 3 लाख 31 हज़ार बेचे गए थे। जिनमें शुद्ध इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के उत्पादन और बिक्री 2 लाख 54 हज़ार और 2 लाख 47 हज़ार थी। जबकि हाइब्रिड वाहनों के उत्पादन और बिक्री की संख्या अलग-अलग तौर पर 85 हज़ार 800 और 83 हज़ार 600 थी।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040