Web  hindi.cri.cn
    अंतरराष्ट्रीय तेल के दाम में लगातार गिरावट जारी
    2016-01-12 10:10:26 cri

    अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की आपूर्ति मांग से अधिक होने के कारण, अमेरिकी डॉलर के शक्तिशाली होने कारण अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में लगातार छह दिनों से गिरावट जारी है। 11 जनवरी को न्यूयॉर्क कच्चे तेल का दाम प्रति बैरल 30 डॉलर के आसपास चला गया। जो पिछले 12 वर्षों में सबसे कम रहा। इस वर्ष अंतरारष्ट्रीय तेल की कीमतों में गिरावट 10 प्रतिशत से अधिक हो गयी।

    11 जनवरी को न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में फ़रवरी में दिए जाने वाले हल्के कच्चे तेल का दाम 5.3 प्रतिशत कम हुआ, जो प्रति बैरल 31.41 डॉलर रहा। 5 दिसंबर 2003 के बाद से लेकर अब तक सबसे कम है। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल का दाम वर्ष 2014 में सबसे अधिक था, अब यह दाम 65 प्रतिशत घट चुका है।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040