चीन में वैज्ञानिक और तकनीकी स्तर में वृद्धि से गुणवत्ता में उन्नति हो रही है, ऐसा होने से गुणवत्ता का स्तर एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। चीनी विज्ञान तकनीकी मंत्री वान कांग ने 11 जनवरी को आयोजित 2016 राष्ट्रीय विज्ञान तकनीकी कार्य सम्मेलन में यह बात कही।
बताया जाता है कि वर्ष 2015 में राष्ट्रीय तकनीकी हस्तांतरण के क्षेत्र में आदर्श संस्थाओं की संख्या 453 तक बढ़ गई है। प्रौद्योगिकी संपत्ति अधिकार से जुड़ी व्यापारिक संस्थाओं की संख्या 30 तक पहुंच गई। प्रौद्योगिकी व्यापारिक राशि 9 खरब 83 अरब 50 करोड़ युआन तक पहुंच गई। जो वर्ष 2014 की तुलना में 14.7 प्रतिशत बढ़ गई। विश्व में चीनी सृजनात्मक क्षमता की रैंकिंग 2010 के 21वें स्थान से 2015 के 18वें स्थान तक उन्नत होने की संभावना है।
वान कांग के अनुसार उपलब्धियां प्राप्त करने के साथ हमें स्पष्ट रूप से मालूम होना चाहिए कि चीन में वैज्ञानिक और तकनीकी सृजनात्मक क्षमता, खास कर प्रारंभिक सृजनात्मक क्षमता शक्तिशाली नहीं है। अर्थतंत्र में विज्ञान और तकनीक के योगदान की दर विकसित देशों से कहीं पीछे है। विशेषकर चीन में विज्ञान और तकनीक के माध्यम से आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने वाली विचारधारा फिर भी नहीं बन पाई है।
(श्याओ थांग)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|