Saturday   Aug 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
श्रीलंका में सबसे बड़े रत्न स्टार नीलम का पता चला
2016-01-06 10:57:05 cri

श्रीलंका रत्न संघ ने बताया कि श्रीलंका में दुनिया के सबसे बड़े स्टार नीलम का पता चला है। इस रत्न का वज़न 1404.49 कैरेट है, इसका मूल्य कम से कम 10 करोड़ अमरीकी डॉलर बताया जा रहा है।

अपना नाम न बताना चाहने वाले रत्न के मालिक ने 4 जनवरी को बीबीसी को बताया कि यह नीलम दक्षिणी श्रीलंका के रत्नपुरा शहर की एक खान से मिला है। उन्होंने इस नीलम को स्टार ऑफ एडम का नाम दिया है।

खबर के अनुसार अनुमान है कि इस नीलम की नीलामी मूल्य 17 करोड़ 50 लाख अमरीकी डॉलर तक पहुंचेगी।

(रूपा)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040