Wednesday   Aug 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन-भारत सहयोग में"बड़ी फ़सल"हासिल करने की उम्मीद, अशोक कंठ
2016-01-05 17:29:19 cri

भारतीय राजदूत कंठ के विचार में चीन और भारत विश्व में सबसे बड़े दो विकासशील देशों और एशिया में पड़ोसी देश हैं। कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर दोनों के दृष्टिकोण मिलते जुलते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय और भूमंडलीय मुद्दों के समाधान के लिए भारत-चीन सहयोग को अलग नहीं किया जा सकता।

चीन और भारत के बीच रणनीतिक सहयोगी साझेदार संबंधों का विकास हो रहा है। लेकिन दोनों पक्षों के सामने सीमा मुद्दा भी मौजूद है। राजदूत कंठ ने कहा कि सीमा मुद्दे को चीन-भारत संबंधों के विकसित रास्ते में बाधा नहीं बनना चाहिए। हमें भारत-चीन संबंध में नकारात्मक मुद्दे को प्रधानता नहीं देनी चाहिए। इसके विपरित हमें सकारात्मक शक्ति को बढ़ाना चाहिए। यह दोनों देशों यहां तक कि एशिया और विश्व के हितों से मेल खाता है।

(श्याओ थांग)


1 2
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
还没有评论,快来抢沙发吧!
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040