Wednesday   Aug 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारतीय बाजार में स्मार्टफोन की मांग में तेज़ी
2015-12-23 15:02:57 cri

चीन के स्मार्टफोन ब्रांड विवो ने 22 दिसंबर को दिल्ली के नजदीक ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अपने कारखाने का उद्घाटन समारोह आयोजित किया। यह भारत में इस कंपनी का पहला कारखाना है। स्थानीय सरकार के अधिकारी, उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि, भारतीय विदेश मंत्रालय के विज्ञान व तकनीक पूंजी-निवेश विभाग के सचिव, भारत स्थित चीनी उच्च स्तरीय अधिकारी इसमें उपस्थित हुए।

विवो कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार इस कारखाने का क्षेत्रफल 30 हजार वर्गमीटर है। पहले चरण में 12.5 करोड़ युआन का पूंजी निवेश किया गया है। वर्तमान में औपचारिक कर्मचारियों की संख्या दो सौ से अधिक है। हर दिन लगभग एक हजार स्मार्टफोन यहां तैयार होते हैं। ये सभी स्मार्टफोन भारतीय बाजार के लिये हैं।

भारत में मोबाइल फोन यूज़र्स की संख्या 90 करोड़ से अधिक है। लेकिन स्मार्टफ़ोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या सिर्फ 20 करोड़ है। हाल के कई वर्षों में भारतीय बाजार में स्मार्टफोन की मांग बढ़ी है। जो विश्व में स्मार्टफोन का दूसरा बड़ा बाजार बनने को तैयार है।

चंद्रिमा

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040