Web  hindi.cri.cn
    ली चिनज़ाओ ने भारतीय राजदूत अशोक कंठ से भेंट की
    2015-12-23 16:28:47 cri

    22 दिसंबर को चीनी राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो के प्रमुख ली चिनजाओ ने पेइचिंग में भारतीय राजदूत अशोक कंठ से भेंट की। दोनों ने पर्यटन वर्ष से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन अच्छी तरह से करने, पर्यटन क्षेत्र में चीन-भारत सहयोग मजबूत करने समेत समान रूचि वाले मामलों पर विचार-विमर्श किया।

    अशोक कंठ ने राजदूत बनने के बाद चीन व भारत दोनों देशों के पर्यटन क्षेत्र में सहयोग पर बड़ा ध्यान दिया। ली चिनजाओ ने इसके लिये उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देश साझेदार संबंधों का विकास करने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने एक दूसरे देश में पर्यटन वर्ष का आयोजन करने की महत्वपूर्ण सहमति भी प्राप्त की, जो पर्यटन क्षेत्र में दोनों के सहयोग को अच्छा मौका देता है। वर्ष 2016 में चीन भारत में चीनी पर्यटन वर्ष का आयोजन करेगा। आशा है कि भारत इसमें सक्रिय सहायता देगा।

    कंठ ने कहा कि मानवीय सहयोग में पर्यटन दिन-ब-दिन महत्वपूर्ण बन रहा है। जो दोनों देशों की जनता के बीच आपसी समझ और दोनों देशों की मित्रता को मजबूत करने के लिये सकारात्मक भूमिका अदा कर रहा है। भारत चीन के साथ सहयोग करके अगले वर्ष में चीनी पर्यटन वर्ष का आयोजन अच्छी तरह से करना चाहता है।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040