Friday   Aug 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन-म्यांमार सीमा व्यापार मेले से मिला लाभ
2015-12-21 14:48:18 cri

दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के रेइली शहर में आयोजित 15वें चीन-म्यांमार सीमा व्यापार मेला संपन्न होने वाला है। मेले में भाग लेने वाले विभिन्न देशों के व्यापारी अपनी परियोजना और वस्तुओं का प्रसार करने में व्यस्त हैं।

इस बार म्यांमार के 47 उद्यम मेले में भाग ले रहे हैं। जिनमें कृषि उत्पाद, चिकित्सा और औषधि, रोजमर्रा के रासायनिक उत्पाद, जल उत्पाद और रत्न जैसी वस्तुएं शामिल हैं। अब सीमा व्यापार मेला चीन और म्यांमार के बीच व्यापार का सबसे महत्वपूर्ण मंच बन चुका है।

मौजूदा मेले के दौरान चीन-म्यांमार वाणिज्यिक संघों की वार्ता और चीन-म्यांमार पर्यटन की वार्ता जैसी वार्ताएं आयोजित हुईं। चीन-म्यांमार वाणिज्यिक संघों की वार्ता में दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने वस्तुओं के वितरण, औद्योगिक विशेषता, सीमा शुल्क की सुविधा और लॉजिस्टिक्स परिवहन जैसे मसलों पर गहन रूप से विचारों का आदान-प्रदान किया।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040