शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के प्रधानमंत्रियों का 14वां सम्मेलन 14 से 15 दिसंबर तक चीन के हनान प्रांत की राजधानी चेनचो में आयोजित हुआ। इसमें उपस्थित पाकिस्तान के प्रसिद्ध विद्वान डॉक्टर आबिद सुलेहरी ने 15 दिसंबर को संवाददाता से कहा कि शांगहाई सहयोग संगठन क्षेत्रीय सहयोग और आर्थिक, व्यापारिक, मानवीय आदान-प्रदान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
सुलेहरी के विचार में वर्तमान में विश्व के सामने बहुत चुनौतियां हैं, जिनके मुकाबले में विभिन्न देशों को एकता चाहिये। शांगहाई सहयोग संगठन के ढांचे में सदस्य देश जलवायु परिवर्तन और आतंकवादी खतरे जैसी चुनौतियों का एक साथ मुकाबला कर सकेंगे। आर्थिक सहयोग के अलावा सामाजिक सहयोग भी विकसित होंगे।
सुलेहरी के अनुसार चीन शांगहाई सहयोग संगठन का महत्वपूर्ण सदस्य देश है। भविष्य में चीन और पाकिस्तान संगठन के ढांचे में सहयोग को मजबूत करेंगे। चीन-पाक आर्थिक गलियारे का निर्माण न सिर्फ़ चीन-पाकिस्तान के लिये लाभदायक होगा, बल्कि इस क्षेत्र के बहुत से देशों को भी लाभ मिलेगा।
चंद्रिमा