चीनी प्रोफेसर ल्यू एनवू की नई किताब का हुआ विमोचन
2015-12-03 09:00:48 cri
भारतीय साहित्य का अध्ययन करने वाले चीनी प्रोफेसर ल्यू एनवू की नई किताब "ल्यू एनवू कोर्पस" का विमोचन 28 नवंबर को पेइचिंग विश्वविद्यालय में हुआ। इस अवसर पर प्रोफेसर ल्यू एनवू का 85वां जन्मदिन भी मनाया गया।
पेइचिंग विश्वविद्यालय के उप निदेशक ली यान ने बधाई देते हुए कहा कि हालांकि चीन में हिन्दी का शिक्षण वर्ष 1942 में शुरू हुआ। लेकिन हिन्दी साहित्य के अनुवाद और अध्ययन का आरंभ ल्यू एनवू ने शुरू किया। कई वर्षों में लू एनवू ने प्रेमचंद समेत अनेक भारतीय लेखकों और उनके साहित्यों का अध्ययन किया, जिससे चीन में भारतीय साहित्य का परिचय किया गया।
(ललिता)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|