Thursday   may 8th   2025  
Web  hindi.cri.cn
"चीन में निर्मित वस्तुओं" से भारतीय व्यापारियों को आकृष्ट
2015-11-27 17:26:40 cri

चीनी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्द्धन समिति के तत्वावधान में आयोजित 13वां चीनी वस्तु मेला 26 नवंबर को मुंबई में सम्पन्न हुआ।

पुणे से आए भारतीय व्यापारी गुरमुख हर एक मेले में भाल लेते थे। उन्होंने कहा कि हर वर्ष में वे पाँच छह बार चीन की यात्रा करते हैं। इस तरह मौजूदा मेले में उन्होंने वस्तुओं की विविधता पर अधिक ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि उनके पास कई ग्राहक हैं। विभिन्न ग्राहकों की मांग पर सोच विचार करते हुए वे वस्तुओं के ऑर्डर के लिए चीन जाते हैं। मेले में वे किसी एक किस्म की वस्तु पर अधिक ध्यान नहीं देते।

चीनी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्द्धन समिति के महासचिव शू हूपिन ने कहा कि 13 वर्षों के विकास के चलते मुंबई में आयोजित चीनी वस्तुओं का मेला एक महत्वपूर्ण ब्रांड बन चुका है। कई भारतीय व्यापारी मेले में चीनी वस्तुओं की जानकारी लेने आते हैं।

गौरतलब है कि 24 नवंबर को आयोजित इस तीन दिवसीय मेले में करीब 10 हज़ार भारतीय व्यापारी ऑर्डर के लिए आते हैं। चीनी व्यापारियों ने मेले के जरिए भारतीय बाज़ार की खोज भी की।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040