Saturday   Aug 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन मध्य-पूर्व यूरोपीय देशों के बीच आर्थिक व व्यापारिक मंच उद्घाटित
2015-11-25 09:15:09 cri

चीन और मध्य-पूर्व यूरोपीय देशों के बीच 5वां आर्थिक व व्यापारिक मंच 24 नवंबर को पूर्वी चीन के च्यांगसू प्रांत के सूचो शहर में उद्घाटित हुआ। चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग अन्य 16 मध्य-पूर्व यूरोपीय देशों के नेताओं के साथ सम्मेलन में उपस्थित हुए।

ली खछ्यांग ने भाषण देते हुए कहा कि भूमंडलीय आर्थिक मंदी की पृष्ठभूमि में चीन और मध्य पूर्व यूरोपीय देशों के बीच वास्तविक सहयोग बरकरार रहता है। वर्तमान में चीन"एक पट्टी एक मार्ग"के निर्माण में गति दे रहा है, 16 मध्य-पूर्व यूरोपीय देश पूरे तटीय देशों में एक चौथाई हैं। दोनों पक्षों को भविष्य के विकास के लिए रणनीतिक तौर पर जोड़ा जाएगा।

ली खछ्यांग ने चीन और मध्य-पूर्व यूरोपीय देशों के बीच सर्वांगीर्ण सहयोग को लेकर अपना विचार पेश किया। पहला, आपसी संपर्क वाले परियोजनाओं के कार्यान्वयन को आगे बढ़ाया जाए। दूसरा, उत्पादन क्षमता के क्षेत्र में सहयोग की नेतृत्व भूमिका निभाई जाए। तीसरा, कृषि उत्पादों से जुड़े विशेष व्यापार किया जाए। चौथा, निवेश और वित्तपोषण के रास्ते को विस्तार किया जाए।

ली खछ्यांग ने कहा कि चीन में आर्थिक व सामाजिक विकास की 13वीं पंचवर्षीय योजना बनाई जा रही है, जिससे मध्य-पूर्व यूरोपीय देशों समेत दुनिया के विभिन्न देशों को लाभ मिलेगा, साथ ही वैश्विक आर्थिक पुनरुत्थान और शांति, स्थिरता व समृद्धि के लिए नया योगदान किया जाएगा।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040