भारत की यात्रा कर रहे चीनी सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष फ़ान छांगलोंग ने 16 नवंबर को तीसरे पहर भारतीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकार के साथ वार्ता की।
फ़ान छांगलोंग ने कहा कि पेरिस में आतंकवाद हमलों के बाद चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने चीन सरकार की ओर से आतंकवादी हमलों की सबसे कड़ी निंदा की और कहा कि चीन सभी तरिके के आतंकवाद का विरोध करता है। चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर आतंकवादी पर हमला करने को तैयार है।
फ़ान छांगलोंग ने कहा कि एक साल में शी चिनफिंग और नरेंद्र मोदी ने कई बार भेंट की, जिससे दोनों देशों के बीच संबंध विकास के नए चरण में प्रवेश कर चुके हैं। वर्तमान में चीन और भारत के बीच संबंधों के विकास की बेहतर स्थिति बनी रही है, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग व्यवहारिक और कारगर है चीन भारत के साथ संबंधों के विकास पर बड़ा ध्यान देता है। चीनी सेना भारत के साथ दोनों नेताओं द्वारा संपन्न महत्वपूर्ण सहमतियों पर सक्रीय रूप से अमल करने को तैयार है। उन्हें आशा है कि दोनों पक्ष मतभेदों का उचित रूप से प्रबंध करके सीमा पर रक्षा के सहयोग को आगे बढाएंगे, ताकि सीमा क्षेत्र में शांति और स्थिरता की रक्षा की जा सके।
मनोहर पर्रिकर ने कहा कि भारत और चीन आतंकवाद से पीड़ित हैं। उन्हें आशा है कि दोनों देश एक साथ अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद शक्ति पर हमला करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल से अब तक दोनों देशों के नेताओं ने एक दूसरे देशों की यात्रा की है, दोनों देशों और दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंधों का तेज विकास हो रहा है। भारत चीन के साथ रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाना चाहता है। उन्हें आशा है कि दोनों पक्ष वार्ता और संपर्क, रक्षा बलों के बीच आदान-प्रदान को आगे बढ़ाएंगे, ताकि दोनों देशों और सेनाओं के बीच संबंधों का निरंतर विकास किया जा सके।
(वनिता)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|