Saturday   may 3th   2025  
Web  hindi.cri.cn
खुनमिंग शहर में श्रीलंका पर्यटन का प्रचार-प्रसार
2015-11-12 08:46:14 cri
श्रीलंका के पर्यटन प्रचार-प्रसार ब्यूरो और चीन स्थित श्रीलंकाई दूतावास ने 11 नवंबर को श्रीलंका एयरलाईन और 30 स्थानीय पर्यटन कंपनियों व हॉटल समूहों के साथ दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी खुनमिंग में श्रीलंका पर्यटन का प्रचार-प्रसार सम्मलेन का आयोजन किया, ताकि श्रीलंका और यून्नान प्रांत के बीच पर्यटन सहयोग को आगे बढाया जाए, जिससे श्रीलंका की यात्रा करने वाले यून्नान प्रांत के लोगों की संख्या में वृद्धि आएगी।

इधर के वर्षों में श्रीलंका की यात्रा करने वाले चीनियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले महीने के अंत तक कुल 1 लाख 90 हजार चीनी लोगों ने श्रीलंका की यात्रा की। विश्वास है कि इस वर्ष यह संख्या 2 लाख से भी अधिक होगी, जो पिछले साल की 1 लाख 20 हजार से अधिक होगी।

श्रीलंका चीनी यात्रियों के लिए सेवा पर बड़ा ध्यान देता है। श्रीलंका एयरलाईन चीनी अनुवाद और चीनी खाना की सेवा प्रदान करता है।

श्रीलंका के पर्यटन ब्यूरो के चीनी मामले के प्रधान चिनठका ने कहा कि चीन श्रीलंका का दूसरा बड़ा पर्यटन बाजार है। श्रीलंका खुनमिंग के पर्यटकों का स्वागत करता है और उसे उम्मीद है कि खुनमिंग के उपक्रम श्रीलंका में पूंजी निवेश और व्यापार करें।

(वनिता)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040