Web  hindi.cri.cn
    स्थाई विकास की खोज करें और सहयोग व समान जीत के साझेदार बनें
    2015-11-10 10:30:21 cri

    स्थाई विकास की खोज करें और सहयोग व समान जीत के साझेदार बनें
    ——संयुक्त राष्ट्र विकास शिखर सम्मेलन में भाषण

    (26 सितंबर वर्ष 2015, न्यूयॉर्क)

    चीन लोक गणराज्य के राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग

    《जन दैनिक》(27 सितंबर वर्ष 2015, 02 पृष्ठ)

    आदरणीय अध्यक्ष, विभिन्न साथियों

    आज के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेकर मैं बहुत खुश हूं। संयुक्त राष्ट्र स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर मैं और विभिन्न देशों के नेता न्यूयॉर्क न्म एकत्र होकर विकास की परियोजना पर समान रूप से विचार विमर्श करने आए हैं। यह बहुत सार्थक है।

    विभिन्न देशों की जनता के लिए विकास में जीवन और आशा मौजूद है। यह प्रतिष्ठा और अधिकार का प्रतीक है। इसी आशा के साथ 15 साल पहले हमने सहस्राब्दी विकास लक्ष्य बनाया। उम्मीद है कि करोड़ों जनता बेहतर जीवन बिता सकेगी।

    अतीत का सारांश करें। पूर्व में हमने वैश्विक अर्थव्यवस्था में लगातार वृद्धि देखी और साथ ही अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग संकट से भी नुकसान पहुंचा। हम विकासशील देशों के उत्थान के साक्षी बने और उत्तर व दक्षिण के बीच असंतुलित विकास का सामना भी करना पड़ा। हम 1 अरब 10 करोड़ जनसंख्या के गरीबी उन्मूलन से प्रेरित हुए और साथ ही 80 करोड़ जनसंख्या के भूखे रहने पर चिंतित हुए।

    दुनिया भर को देखें। शांति और विकास फिर भी वर्तमान युग में प्रमुख विषय हैं। विभिन्न वैश्विक चुनौतियों का अच्छी तरह समाधान करने के लिए, जिनमें हाल में यूरोप में पैदा हुआ शरणार्थी संकट शामिल है, मूल रास्ता शांति की खोज और विकास की प्राप्ति है। भिन्न-भिन्न चुनौतियों और अलग-अलग मुश्किलों के मुकाबले के लिए हमें विकास की चाबी पकड़नी चाहिए। सिर्फ़ विकास से मुठभेड़ का स्रोत खत्म होगा। सिर्फ़ विकास से जनता के बुनियदी अधिकारों की गारंटी की जा सकती है। सिर्फ़ विकास से सुनहरे जीवन के प्रति जनता की अभिलाषा पूर्ण होगी।

    आदरणीय अध्यक्ष, विभिन्न साथियों

    मौजूदा शिखर सम्मेलन में वर्ष 2015 के बाद विकास कार्यसूची पारित की गई। इसने वैश्विक विकास के लिए नई दूरदृष्टि बनाई और अंतरारष्ट्रीय विकास और सहयोग के लिए नया मौका मुहैया करवाया। हम इसे नई शुरुआत मानते हुए समान रूप से निष्पक्ष, खुले, सर्वांगीर्ण और सृजनात्मक विकसित रास्ते पर आगे बढ़ेंगे, ताकि विभिन्न देशों को समान विकास साकार कर सकेंगे।

    ——हम निष्पक्ष विकास हासिल करें और विकसित मौका संतुलित करें। विभिन्न देश वैश्विक विकास के प्रतिभागी, योगदानकर्ता और लाभार्थी बनें। ऐसा न करें कि एक देश का विकास हो, और दूसरे देशों की विकास न हो। आंशिक देशों का विकास हुआ और दूसरे आंशिक देशों का विकास न हुआ। विभिन्न देशों के पास अलग-लग क्षमता और स्तर हैं। एक ही उद्देश्य पर हमें समान लेकिन अलग उत्तरादायित्तव उठाने चाहिए। वैश्विक आर्थिक प्रशासन को संपूर्ण किया जाए, विकासशील देशों के प्रतिनिधित्व और बोलने के अधिकार को बढ़ाया जाए और विभिन्न देशों को समानता के साथ नियम बनाने का अधिकार दिया जाए।

    ——हम खुले विकास पर टिके रहें और विकास के फल से विभिन्न पक्षों को लाभ मिले। आर्थिक वैश्वीकरण के युग में विभिन्न देशों को द्वार खोल कर निर्माण करना चाहिए। वैश्विक दायरे में उत्पादन तत्वों का अधिक मुक्त और सुविधापूर्ण प्रवाह बढ़ाया जाए। विभिन्न देशों को बहुपक्षीय व्यापारिक प्रणाली की समान रूप से रक्षा करनी चाहिए। खुली अर्थव्यवस्था की स्थापना की जाए और समान विचार विमर्श, समान निर्माण और समान भागीदारी को बखूबी अंजाम दिया जाए। एक दूसरे के विकसित विकल्प का सम्मान करते हुए दूसरों के विकसित अनुभव सीखें। ताकि अलग विकसित रास्ते को एक ही सफलता के तट पर जोड़ा जा सके और विभिन्न देशों की जनता समान रूप से विकसित फल साझा कर सके।

    ——हम सर्वांगीर्ण विकास की खोज करें और विकास की नींव को अधिक कठोर बनाएं। विकास का अंतिम उद्देश्य जनता के लिए है। गरीबी उन्मूलन और जन जीवन की गारंटी के साथ साथ सामाजिक निष्पक्षता और न्याय को बनाए रखें, हर व्यक्ति को विकास के अवसर हासिल करने और विकसित फलों का उपभोग करने की गारंटी दें। अर्थंव्यवस्था, समाज और पर्यावरण के समन्वित विकास को बखूबी अंजाम दें। मानव और समाज, मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण सह अस्तित्व साकार करें।

    ——सृजनात्मक विकास को बढ़ाएं और विकास की निहित शक्ति को पूरी तरह दिखाएं। सृजन से जीवन शक्ति मिलेगी। विकास में मौजूद समस्याओं का समाधान विकास के जरिए किया जाता है। विभिन्न देशों को सुधार और सृजन के माध्यम से विकास की निहित शक्ति प्रेरित करते हुए वृद्धि को बढ़ाना और नई मूल स्पर्द्धा शक्ति का प्रशिक्षण करना चाहिए।

    आदरणीय अध्यक्ष, विभिन्न साथियों

    2015 के बाद विकास कार्यसूची एक उच्च मामदंड वाली कार्यसूची ही नहीं, बड़ा वचन भी है। इसके दस प्रतिशत बंदोबस्त है, जबकि नब्बे प्रतिशत का भाग कार्यान्वयन है। मेरा सुझाव है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय सहयोग मज़बूत करते हुए 2015 के बाद विकास कार्यसूची का समान रूप से कार्यान्वयन करें, सहयोग और समान जीत साकार करने का प्रयास करें।

    पहला, विभिन्न देशों के विकास की क्षमता मज़बूत की जाए। विकास आखिरकार अपने देश के प्रयास पर आधारित हो। चीनी कहावत है:"पेट आकार के अनुसार खाता है और शरीर साइज़ के अनुसार कपड़े बनाता है।"विभिन्न देशों को अपनी विशेषता के मुताबिक अपनी राष्ट्रीय स्थिति के अनुकूल विकास रणनीतिक बनानी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को विकासशील देशों को क्षमता निर्माण में सहायता देनी चाहिए। उनकी वास्तविक मांग के अनुसार लक्षित समर्थन और सहायता करें।

    दूसरा, अंतरराष्ट्रीय विकास के वातावरण में सुधार किया जाए। शांति और विकास एक दूरसे के पूरक हैं। विभिन्न देशों को समान रूप से अंतरराष्ट्रीय शांति की रक्षा करते हुए शांति से विकास का संवर्द्धन करना और विकास से शांति को मजबूत बनाना चाहिए। विकास के लिए बेहतरीन बाहरी प्रणालीबद्ध वातावरण की आवश्यकता है। अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग संस्थाओं को प्रशासन में सुधार को गति देनी चाहिए। साथ ही बहु विकास वाली संस्थाओं को विकास के संसाधनों को बढ़ाना चाहिए।

    तीसरा, श्रेष्ठ साझेदार संबंधों का विकास किया जाए। विकसित देशों को वचन का पालन करते हुए अपना उत्तरदायित्व निभाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उत्तर और दक्षिण के बीच सहयोग के प्रमुख स्थान पर कायम रहना चाहिए। दक्षिण-दक्षिण सहयोग और त्रिपक्षीय सहयोग को गहराते हुए साझेदार संबंधों में निजी विभागों समेत संबंधित पक्षों को अधिक भूमिका निभाने का समर्थन करना चाहिए।

    चौथा, समन्वय तंत्र का संपूर्ण विकास किया जाए। विभिन्न देशों को व्यापक आर्थिक नीतियों में समन्वय मज़बूत करते हुए नकारात्मक स्पिलोवर प्रभाव से बचना चाहिए। क्षेत्रीय संगठनों के एकीकरण प्रक्रिया में गति देते हुए क्षेत्र के भीतर एक दूसरे की पूरक करके अखिल स्पर्द्धा शक्ति उन्नत करनी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र संघ को नेतृत्वकारी भूमिका निभानी चाहिए।

    आदणनीय अध्यक्ष, विभिन्न साथियों

    सुधार और खुलेपन के बाद से लेकर पिछले 30 से अधिक वर्षों में चीन अपनी राष्ट्रीय स्थिति के मुताबिक चीनी विशेषता वाले विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। चीन ने बुनियादी तौर पर सहस्राब्दी विकास लक्ष्य साकार किया। देश में गरीबी जनसंख्या 43 करोड़ 90 लाख कम हुई। शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कामयाबियां हासिल कीं। चीन का विकास न सिर्फ़ 1 अरब 30 करोड़ चीनियों का सुख है, बल्कि वैश्विक विकास कार्य को भी जबरदस्त बढ़ाया गया है।

    पिछले 60 से अधिक सालों में चीन ने अंतरराष्ट्रीय विकास और सहयोग में सक्रिय रूप से भाग लिया और कुल 166 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को करीब 4 खरब युआन की सहायता दी और 6 लाख सहायता कर्मी भेजे। जिनमें 700 से अधिक क्षेष्ठ चीनियों ने दूसरे देशों के विकास के लिए अपनी जान अर्पित की।

    भविष्य के उन्मुख करते हुए चीन कर्तव्य और अधिकार को मेल मिलाप करके कर्तव्य की प्राथमिकता देने वाले सिद्धांत का लगातार पालन करेगा। विभिन्न देशों के साथ मिलकर 2015 के बाद विकास कार्यसूची को बखूबी अंजाम देने के लिए समान प्रयास करने को तैयार है। इसके लिए मैं घोषणा करूंगा:

    ——चीन"दक्षिण-दक्षिण सहयोग सहायता कोष"स्थापित करेगा। पहले चरण में 2 अरब अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे, जिसका प्रयोग विकासशील देशों में 2015 के बाद विकास कार्यसूची के कार्यान्वयन में किया जाएगा।

    ——चीन अति गरीब देशों के लिए लगातार पूंजी निवेश बढ़ाएगा, निवेश की राशि वर्ष 2030 तक 12 अरब डॉलर तक पहुंचेगी।

    ——चीन संबंधित अति गरीब देशों, अंतर्देशीय विकासशील देशों, छोटे विकासशील द्वीप देशों को सरकारों के बीच 2015 के अंत तक समय सीमा समाप्त हुए ब्याज मुक्त ऋण रद्द करेगा।

    ——चीन अंतरारष्ट्रीय विकास ज्ञान केंद्र स्थापित करेगा। विभिन्न देशों के साथ मिलकर अपनी राष्ट्रीय स्थिति के अनुकूल विकास की अवधारणा और अनुभव का शोध और अनुसंधान करेगा।

    —— चीन ने वैश्विक ऊर्जा इन्टरनेट स्थापित करने का प्रस्ताव पेश किया। ताकि स्वच्छ और हरित तरीके से वैश्विक बिजली की मांग पूरी हो सके।

    चीन संबंधित पक्षों के साथ मिलकर"एक पट्टी एक मार्ग"के निर्माण को लगातार बढ़ाएगा, एआईआईबी तथा ब्रिक्स नया विकास बैंक के जल्द ही प्रचालन, भूमिका निभाने को आगे बढ़ाएगा। ताकि विकासशील देशों की आर्थिक वृद्धि और जन जीवन में सुधार के लिए योगदान किया जा सके।

    आदरणीय अध्यक्ष और विभिन्न साथियों

    चीन ने गंभीरता से वचन दिया है कि वर्ष 2015 के बाद विकास कार्यसूची को अपना उत्तरदायित्व मानते हुए एकता के साथ सहयोग करेगा। ताकि वैश्विक विकास कार्य को निरंतर आगे बढ़ाया जा सके।

    धन्यवाद।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040