चीन की अर्थव्यवस्था पर विश्वास फ्रांसीसी राष्ट्रपति को है भरोसा
2015-11-03 18:41:35 cri
चीन की राजकीय यात्रा कर रहे फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांड ने 3 नवंबर को भाषण देते समय कहा कि उन्हें विश्वास है कि चीन की अर्थव्यवस्था मज़बूत और शक्तिशाली है। चीन के सुधार गहरा करते समय फ्रांस चीन के पास ही रहेगा और चीन के साथ नवाचार और ग्रीन विकास आदि क्षेत्रों में सहयोग करेगा।
उन्होंने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था मज़बूत और शक्तिशाली है। उच्च विकास चरण के बाद समायोजन चरण में प्रवेश आना अनिवार्य है। लेकिन चीन के आर्थिक आधार, अनुकूलनशीलता और तेज़ सुधार से लोगों को विश्वास है कि चीन में आर्थिक विकास उच्च स्तर पर रहेगा। चीन के व्यापक रूप से सुधार को गहरा करते समय फ्रांस हमेशा चीन के साथ रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि नवाचार क्षेत्र और ग्रीन विकास क्षेत्र में चीन और फ्रांस को सहयोग का अत्यंत मौका मिल सकता है।
(दिनेश)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|