Wednesday   Aug 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन में 7 किस्मों के प्रमुख कृषि उत्पादों की मात्रा विश्व में पहले स्थान पर
2015-11-03 09:08:32 cri

वर्ष 2014 में चीन में कपास, तेल और मीट जैसे कृषि उत्पादों का उत्पादन विश्व में पहले स्थान पर रहा। चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति के उपाध्यक्ष चांग पाओवन ने 2 नवंबर को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 2014 में चीन में कपास, तेल, मीट, अंडे, जलीय उत्पाद, सब्जी और फल जैसे प्रमुख कृषि उत्पादों का उत्पादन क्रमशः 67 लाख 70 हज़ार टन, 3 करोड़ 50 लाख 70 हज़ार टन, 8 करोड़ 70 लाख 60 हज़ार टन, 2 करोड़ 89 लाख 30 हज़ार टन, 6 करोड़ 45 लाख टन, 76 करोड़ 50 हज़ार टन और 16 करोड़ 58 लाख 80 हज़ार टन रहा, जो विश्व में पहले स्थान पर है। अनाज की उत्पादन मात्रा 6 खरब 7 अरब 2.5 करोड़ किलो तक पहुंची, जो लगातार 11 सालों में वृद्धि बनी रही।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040