Web  hindi.cri.cn
    सर्वांगीर्ण खुशहाल जीवन चीनी नागरिकों की नई प्रतीक्षा बना
    2015-11-02 09:56:46 cri

    चीनी कम्युनिस्ट पार्टी(सीपीसी) की 18वीं केंद्रीय समिति के 5वें पूर्णाधिवेशन में "राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास की 13वीं वर्षीय योजना से जुड़े सीपीसी केंद्रीय समिति का सुझाव"पारित हुआ। जिसमें सर्वांगीर्ण खुशहाल जीवन के निर्माण के लिए नया उद्देश्य पेश किया गया। यह उद्देश्य चीनी नागरिकों की नई प्रतीक्षा बन गया है।

    सीपीसी 18वीं केंद्रीय समिति के 5वें पूर्णाधिवेसन ने विज्ञप्ति जारी कर बल देते हुए कहा कि 13वीं पंचवर्षीय योजना का समय सर्वांगीर्ण खुशहाल समाज के निर्माण में निर्णायक दौर होगा। इसी दौरान सभी परियोजनाएं इस उद्देश्य के आधार पर बनाई जाएंगी। इस प्रस्ताव पर चीन के विभिन्न क्षेत्रों पर बड़ा ध्यान केंद्रित हुआ और जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

    आम नागरिकों के विचार में जनता को सुख देते हुए राजनीतिक स्वच्छता साकार होते हुए लक्ष्य को बखूबी अंजाम दिया जाएगा। साथ ही सामाजिक निष्पक्षता, राजनीतिक पारदरर्शिता, नागरिकों का समृद्ध जीवन और सामाजिक सामंजस्य इस लक्ष्य का प्रतिबिंब भी है।

    वहीं सीपीसी केंद्रीय समिति के वित्तीय कार्यालय के उप प्रधान यांग वेईमिन के विचार में खुशहाल समाज आर्थिक विकास और जनता के जीवन का उद्देश्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय विकास और सामाजिक विकास का लक्ष्य भी है। इसमें अर्थतंत्र का अधिक विकास, लोकतंत्र और कानून और संपूर्ण, अधिक सांस्कृतिक समृद्धि, ज्यादा सामाजिक सामंजस्य, नागरिकों के जीवन में और समृद्ध, पारिस्थितिक पर्यावरण में आम तौर पर सुधार, सामाजिक व्यवस्था अधिक संपूर्ण होने की आवश्यकता है।

    चीनी कम्युनिस्ट पार्टी(सीपीसी) की 18वीं केंद्रीय समिति के पांचवें पूर्णाधिवेशन में आर्थिक विकास में मध्य और उच्च वृद्धि दर बनाए रखने का सुझाव पेश किया गया और संतुलित, समावेशी और अनवरत विकास पर बल दिया गया। विशेषज्ञों के विचार में भविष्य के विकास में देश आर्थिक वृद्धि की गुणवत्ता और अर्थतंत्र, पर्यावरण व समाज के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तितव पर ध्यान दिया जाएगा। (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040