चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ब्रिटेन की यात्रा पर हैं। इस मौके पर चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि इस साल विश्व शांति और विकास के लिए एक अहम वर्ष है। इसमें चीन और ब्रिटेन की महत्वपूर्ण भूमिका है।
वांग यी ने कहा कि इस साल विश्व फासिस्ट विरोधी युद्ध की विजय की 70 वीं वर्षगांठ है। चीन और ब्रिटेन समेत तमाम देशों ने इसे मनाया। विश्व बहुध्रुवीयता, आर्थिक वैश्वीकरण, सांस्कृतिक विविधताकरण और सामाजिक सूचनाकरण की स्थिति में विभिन्न देशों के बीच हित व्यापक बन गए। शांतिपूर्ण विकास और समान जीत सही रास्ता है।
वांग यी ने कहा कि चीन और ब्रिटेन दोनों दुनिया में अहम देश ही नहीं, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य देश भी हैं। तमाम अन्तरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में चीन और ब्रिटेन के समान विचार रहते हैं। विश्वास है कि शी चिनफिंग की ब्रिटेन यात्रा अवश्य द्विपक्षीय चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदारी को एक नए स्तर तक पहुंचाएगी।
(ललिता)