Web  hindi.cri.cn
    चीन और ब्रिटेन ने मुद्रा विनिमय की राशि बढ़ाई
    2015-10-21 18:56:16 cri

    चीनी राज्य परिषद की अनुमति में चीन और ब्रिटेन के केन्द्रीय बैंकों ने आरएमबी और पाउंड के बीच मुद्रा विनिमय समझौता संपन्न किया। स्वैप की रकम पहले के 2 खरब युआन/20 अरब पाउंड से बढ़कर 3 खरब 50 अरब युआन/35 अरब पाउंड तक पहुंची। समझौता तीन साल तक प्रभावी रहेगा। चीनी केन्द्रीय बैंक ने 21 अक्तूबर को इसकी घोषणा की।

    हाल के वर्षों में लंदन के बाजार में आरएमबी से जुड़ा व्यापार तेजी से बढ़ रहा है। चीनी केन्द्रीय बैंक ने 21 अक्तूबर को कहा कि इंग्लैंड बैंक के साथ मुद्रा विनिमय समझौता होने और स्वैप की रकम बढ़ाने से लंदन में आरएमबी से जुड़े व्यापार के विकास में मदद मिलेगी। यह व्यापार और निवेश की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए भी जरूरी है।

    (ललिता)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040