Thursday   may 8th   2025  
Web  hindi.cri.cn
एशिया प्रशांत में पर्यटकों की संख्या 50 करोड़ पहुंचने का अनुमान
2015-10-19 18:07:36 cri

विश्व पर्यटन इंटरनेट सम्मेलन 17-18 अक्टूबर को चीन के हांगचो में आयोजित हुआ। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के एशिया प्रशांत विभाग के प्रमुख श्यू चिंग ने सम्मेलन में कहा कि आर्थिक मंदी के बाद वैश्विक पर्यटन उद्योग में लगातार पांच वर्षों तक वृद्धि जारी है। इस रूझान के अनुसार वर्ष 2030 तक वैश्विक पर्यटकों की संख्या 1 अरब 80 करोड़ तक पहुंचेगी और एशिया प्रशांत की यात्रा करने वालों की संख्या 50 करोड़ से अधिक होगी।

श्यू चिंग ने कहा कि पर्यटन उद्योग महिला श्रम बल आकर्षित कर सकता है। उम्मीद है कि श्रम संगठन पर्यटन और रोजगार के संबंधों को ममहत्व देगा।

(रूपा)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040