Web  hindi.cri.cn
    पहली तीन तिमाही में चीन में 30 लाख से अधिक कंपनियां पंजीकृत
    2015-10-15 10:44:13 cri

    चीनी राष्ट्रीय उद्योग व वाणिज्य ब्यूरो ने 14 अक्टूबर को आंकड़े जारी कर कहा कि इस साल पहली तीन तिमाही में चीन में 1 करोड़ से अधिक बाजार इकाई पंजीकृत हुईं, और पंजीकृत पूंजी 2 अरब 7 करोड़ युआन तक जा पहुंची। इनमें से 30 लाख से अधिक नई पंजीकृत कंपनियां हैं, जो पिछले साल की समानावधि की तुलना में 19.3 प्रतिशत अधिक हुई।

    राष्ट्रीय उद्योग व वाणिज्य ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि वाणिज्यिक प्रणाली में सुधार का असर दिखाई दे रहा है और समाज में निवेश करने का उत्साह बढ़ रहा है। जनवरी से सितंबर तक प्रति दिन औसत में 11.6 हज़ार नई कंपनियां पंजीकृत हुई हैं।

    वर्तमान में चीन में हर 1 हज़ार लोगों में 15.2 के नाम पर कंपनियां पंजीकृत हैं। जबकि विकसित देशों में 1 हज़ार लोगों में 50 के नाम पर कंपनियां पंजीकृत हैं। चीन में सिर्फ पेइचिंग, शांगहाई और शनचन आदि शहर इस स्तर के करीब हैं।

    (दिनेश)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040