भारत-जर्मन समिट में मेक इन इंडिया पर मोदी का ज़ोर
2015-10-06 16:04:12 cri
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 6 अक्टूबर को दक्षिण भारत के बंगलुरु में दो महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर एकबार फिर बल दिया जिनमें मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया शामिल है। आपको बता दें कि इन दिनों जर्मन चांसलर एंगेला मार्केल तीन दिनों की भारत यात्रा पर हैं।
भारत-जर्मनी आर्थिक संबंधों पर मोदी ने कहा कि भारत के जर्मनी के साथ आर्थिक संबंध अभी पूरी तरह से खंगाले नहीं गए हैं। दोनों देशों के आर्थिक संबंध अभी एक नई ऊंचाई को छूएंगे जिसके लिये हम अथक प्रयास कर रहे हैं।
मोदी इस अवसर पर कहा कि वर्तमान में वैश्विक आर्थिक मंदी का भारतीय अर्थव्यस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बल्कि मंदी के इस दौर में भारत निवेश का एक महत्वपूर्ण स्थान बन गया है।
मोदी ने बताया कि उनकी सरकार उद्योगों और निवेश के लिये फास्ट ट्रैक सिस्टम के तहत काम कर रही है। वहीं डिजिटल इंडिया कैंपेन पर मोदी ने बताया कि इससे एक अरब पच्चीस करोड़ भारतीय जनता को बहुत लाभ मिलेगा।
6 तारीख को सुबह मार्केल और मोदी दोनों ने गाड़ियों के पुर्ज़े बनाने वाली जर्मन बॉश कंपनी का दौरा किया।
(पंकज श्रीवास्तव)