Web  hindi.cri.cn
    अमेरिका-चीन मैत्री आपसी सहयोग और चुनौतियों के समान मुकाबले की वजह से और मज़बूत - केरी
    2015-09-30 09:55:36 cri

    अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने 29 सितंबर को चीनी राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में बधाई संदेश प्रकाशित कर कहा कि अमेरिकी और चीनी जनता के बीच गहरी मित्रता है। यह मैत्री द्विपक्षीय सहयोग, एशिया-प्रशांत और वैश्विक गंभीर चुनौतियों के समान रूप से मुकाबले की वजह से और मज़बूत होगी।

    केरी ने कहा कि चीन लोग गणराज्य की स्थापना की 66वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वे राष्ट्रपति बराक ओबामा और अमेरिकी जनता की ओर से चीनी जनता को इस उत्सव की बधाई देते हैं। कामना है कि चीनी जनता खुशहाल होगी और भविष्य में शांति और समृद्धि प्राप्त करेगी।

    केरी ने कहा कि पिछले सप्ताह चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने अमेरिका की राजकीय यात्रा की थी। बीते एक वर्ष में अमेरिका और चीन ने हाथों में हाथ मिलाकर सहयोग करते हुए बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की हैं। दोनों देशों की जनता के बीच दूरी कम करने में अमेरिका और चीन के पारस्परिक नागरिकों की आवाजाही में अधिक सुविधा देंगे। वैश्विक सुरक्षा और शांति के लिए दोनों देश परमाणु हथियारों के प्रसार की रोकथाम का प्रयास कर रहे हैं।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040