Web  hindi.cri.cn
    जलवायु परिवर्तन संयुक्त ब्यान से पेरिस वार्ता में नई जीवन शक्ति संचार हुई
    2015-09-28 10:22:10 cri

    चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग की अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान चीन और अमेरिका ने संयुक्त रूप से"चीनी और अमेरिकी शीर्ष नेताओं के जलवायु परिवर्तन का संयुक्त ब्यान"जारी किया। चीनी विशेषज्ञों के विचार में इस संयुक्त ब्यान से दो महीने बाद पेरिस में आयोजित होने वाले जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में निष्पक्ष, प्रगतिशील भूमंडलीय जलवायु संधि के संपन्न होने में नई जीवन शक्ति संचार हुई है।

    चीनी राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन मुकाबले रणनीतिक अनुसंधान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग केंद्र के उप प्रधान चो ची ने कहा कि संयुक्त ब्यान से देखा जा सकता है कि चीन और अमेरिका के बीच जलवायु परिवर्तन क्षेत्र में सहयोग और गहरा व विस्तृत हुआ है।

    इस साल वसंत से लेकर अब तक चीनी और अमेरिकी विशेषज्ञों और थींकटैंक ने एक दूसरे की जलवायु नीति को लेकर कई बार संपर्क किए और बातचीत की। चो जी चीनी विशेषज्ञों के समन्वयक हैं। उनके विचार में चीन और अमेरिका ने पूंजी जैसे क्षेत्र में आम सहमतियां हासिल कीं। इससे पेरिस संधि पर संपन्न होने में नई जीवन शक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका के संयुक्त ब्यान से जाहिर है कि दोनों देशों ने अब पेरिस समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के लिए कई आम सहमतियां प्राप्त कीं, जिससे पेरिस संधि पर लोगों का विश्वास बढ़ेगा और इस बहु-पक्षीय प्रक्रिया आगे बढ़ाया जाएगा।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040