Tuesday   Aug 12th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन : तिब्बत में पहला राष्ट्रीय पार्क स्थापित
2015-09-17 09:17:16 cri

चीनी राष्ट्रीय वन ब्यूरो से 16 सितंबर को मिली खबर के अनुसार चीन में पहला नेशनल पार्क यानी तिब्बत के छ्यांगथांग तिब्बती हिरन और जंगली याक राष्ट्रीय पार्क की स्थापना रस्म 16 सितंबर को ल्हासा में आयोजित हुई। यह चीन में सबसे बड़े क्षेत्रफल, सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित और सबसे विशिष्ट किस्मों के जानवरों का राष्ट्रीय पार्क है।

बताया जाता है कि छ्यांगथांग तिब्बती हिरन और जंगली याक राष्ट्रीय पार्क छ्यांगथांग राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण केंद्र के आधार पर निर्मित हुआ है। यह संरक्षण केंद्र चीन में सबसे विशाल प्राकृतिक संरक्षण केंद्र है, जिसका क्षेत्रफल 2 लाख 98 हज़ार वर्ग किलोमीटर है। जहां तिब्बती हिरन, जंगली याक, जंगली गधा और हिम तेंदुआ समेत कई किस्मों के दुर्लभ जंगली जानवर हैं।

(श्याओ थांग)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040