Sunday   Jun 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
दुबई : 10वीं विश्व स्वास्थ्य पर्यटन महासभा आयोजित होगी
2015-08-31 10:33:47 cri

संयुक्त अरब अमीरात के अखबार गल्फ टाइम्स की 30 अगस्त की खबर के अनुसार 10वीं विश्व स्वास्थ्य पर्यटन महासभा इस सितंबर में दुबई में आयोजित होगी। एशिया, अफ्रीका और यूरोप के 80 से अधिक देश इसमें भाग लेंगे ।

अरब पर्यटन संगठन के अध्यक्ष डॉ. बांदर फेहैद ने कहा कि स्वास्थ्य पर्यटन विश्व में सबसे तेजी से विकसित हो रहे उद्योगों में से एक है। इसका सालाना खर्च 1 खरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है, जिसमें अरब देशों का खर्च 27 अरब अमेरिकी डॉलर है। प्राकृतिक संसाधन, चिकित्सक उपकरण और मानव संसाधन अरब देशों में स्वास्थ्य पर्यटन के तेज विकास के मुख्य कारक हैं।

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040