Friday   Sep 5th   2025  
Web  hindi.cri.cn
विश्व में नवीन ऊर्जा वाहनों का सबसे बड़ा बाज़ार बना चीन
2015-08-29 18:30:29 cri

इस साल के पूर्वार्द्ध के आंकड़ों के अनुसार चीन अमेरिका को पछाड़कर विश्व का सबसे बड़ा नवीन ऊर्जा वाहनों का बाज़ार बन गया है। चीन आटोमोबाइल इंजीनिरिंग अनुसंधान के उप महासचिव हो फ़ूशन ने 29 अगस्त 2015 को चीन स्पेशल पर्पज़ वाहन उद्योग के विकास मंच पर यह जानकारी दी। अनुमान के अनुसार उस साल चीन में नवीन ऊर्जा वाहनों की बिक्री 2 लाख से आगे जाने की संभावना है।

विश्व वाहन उद्योग मंच और चीन वाहन उद्योग संघ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल के पूर्वार्द्ध में चीन में नवीन ऊर्जा वाहनों की बिक्री 72 हज़ार 711 दर्ज हुई, वहीं अमेरिका में यह संख्या सिर्फ़ 52 हज़ार 704 रही।

हो फ़ूशन ने बताया कि 2015 के पूर्वार्द्ध में अमेरिका, जापान और यूरोप में नवीन ऊर्जा वाहनों के बाज़ार में मंदी पड़ने के साथ-साथ चीन के बाज़ार में तेज़ विकास दिखाई दिया है। साथ ही चीन सरकार ने इस उद्योग को विनिर्माण उद्योग परियोजना में भी शामिल किया है। अनुमान है कि अगले 5 वर्षों में चीन के नवीन ऊर्जा वाहनों का बाज़ार विश्व के आग्रणी स्थान पर रहेगा और 2020 में चीन में नवीन ऊर्जा वाहनों की बिक्री 20 लाख तक पहुचंने की संभावना होगी। (लिली)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040