Web  hindi.cri.cn
चीन का विश्व एथलैटिक्स चैंपियनशिप में प्रथम खिताब
2015-08-28 19:01:47 cri

चीनी खिलाड़ी ल्यू होंग (दायीं) और ल्यू शियो होंग (बायीं)

चीनी महिला खिलाड़ी ल्यू होंग ने 28 अगस्त को पेइचिंग में चल रही विश्व एथलैटिक्स चैंपियनशिप में 20 किलोमीटर वॉकिंग रेस में खिताब जीता, जो इस चैंपियनशिप में चीन को मिलने वाला पहला खिताब है। उनके साथी ल्यू शियो होंग ने रजत पदक हासिल किया।

28 वर्षीय विश्व रिकॉर्ड धारक ल्यू होंग ने 1 घंटे 27 मिनट 45 सेकेंड से 20 किलोमीटर की दूरी पूरी की। मैच के बाद ल्यू होंग ने खुशी के आंसू बहाते हुए कहा कि उन्होंने पांच विश्व चैंपियनशिप का इंतजार करने के बाद यह सपना पूरा किया है। इस जीत से अगले रियो ओलंपिक को लेकर उनका विश्वास बढ़ा है।

27 अगस्त को बर्ड नेस्ट में कुल चार स्वर्ण पदकों के विजेता तय किये गये। पुरुष 200 मीटर फाइनल में जमैका के सुपर स्टार बोल्ट ने आसानी से 19.55 सेकेंड में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अमेरिकी खिलाड़ी गोटलिन 19.74 सेकंड से दूसरे स्थान पर रहे। लगातार चार बार बोल्ट ने विश्व चैंपियनशिप में दो सौ मीटर के खिताब पर कब्ज़ा बनाए रखा है। मैच के बाद बोल्ट ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। मैंने तुम लोगों को बताया था कि मैं यह पूरा करूंगा। इसमें कोई संदेह नहीं था। यह एक बड़ी सफलता है। 29 वर्षीय बोल्ट ने पिछले शुक्रवार को पेइचिंग में अपना जन्मदिन मनाया। अब तक उन्होंने कुल 11 विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक के 11 निजी इवेंटों के स्वर्ण पदक जीते हैं।

महिला हथौड़ा फेंक की स्पर्धा में पोलैंड की विश्व रिकॉर्ड धारक तीस वर्षीय वलोदर्क्जिक ने 80.85 मीटर से बड़ी बढ़त के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीनी खिलाड़ी च्यांग वेन शो ने 76.33 मीटर से रजत पदक जीता।

पुरुष ट्रिपल जम्प में अमेरिकी खिलाड़ी क्रिस्टियन टाइलोर ने 18.21 मीटर से पहला स्थान प्राप्त किया। यह रिज़ल्ट इतिहास में दूसरा सबसे सर्वश्रेष्ठ है।

महिला 400 मीटर के फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी एलिसोन पेलिक्स ने 49.26 से स्वर्ण पदक जीता।

पदक तालिका में केन्या 6 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदकों के साथ अस्थाई तौर पर पहले स्थान पर रहा, जबकि अमेरिका 3 स्वर्ण, 4 रजत औऱ 5 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। जमैका 3 स्वर्ण पदकों को लेकर तीसरे स्थान पर है।

1 2
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040