"प्राचीन चाय घोड़ा मार्ग"पर चीन-भारत व्यापार का नया केन्द्र
2015-08-17 16:09:15 cri
समुद्र की सतह से 4545 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नाथुला दर्रा तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के शिकाज़े क्षेत्र के अधीन यातोंग कांउटी पर स्थित है। जो चीन के तिब्बत और भारत के सीमांत क्षेत्र में बसा हुआ है। तिब्बती भाषा में"नाथुला"का अर्थ है"हवा और बर्फ़ बहुत तेज़ स्थल"। नाथुला चीन और भारत के बीच थलीय व्यापार के लिए सबसे छोटा रास्ता है। इतिहास में नाथुला दर्रे के जरिए चीन-भारत व्यापारिक मार्ग"प्राचीन चाय घोड़ा मार्ग"का एक हिस्सा था।