Friday   Aug 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
मेक्सिको में जापानी कंपनी शार्प का चीनी कंपनी द्वारा अधिग्रहण
2015-08-06 09:34:45 cri

चीन के हाईसेंस समूह ने 5 अगस्त को कहा कि समूह ने 2 करोड़ 37 लाख डॉलर की कीमत में शार्प कंपनी की मेक्सिको में फ़ैक्टरी के सभी शेयर और संपत्ति को खरीद लिया है। साथ ही हाईसेंस को अमेरिकी महाद्वीप (ब्राज़ील के अलावा) में शार्प टीवी के ब्रांड का प्रयोग करने का अधिकार भी मिल गया है। विश्लेषकों का मानना है कि इससे देखा जा सकता है कि जापानी ब्रांडों की मंदी के साथ-साथ चीनी ब्रांडों के उत्थान में तेज़ी नज़र आ रही है।

4 वर्ष पहले विश्व टीवी बाज़ार में चीन, जापान और दक्षिण कोरिया का कब्ज़ा है। लेकिन जापानी ब्रांडों के भाग में गिरावट नजर आती रही है। वर्ष 2014 में टीवी बाज़ार में गिरते गिरते जापान का भाग सिर्फ़ 16 प्रतिशत रह गया था। साथ ही चीनी ब्रांडों का विस्तार दिखाई दे रहा है। (लिली)

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040