Web  hindi.cri.cn
चीन और कांगो(किनशासा) के बीच विदेश मंत्रालयों के पहले दौर की वार्ता हुई
2015-07-30 15:12:00 cri

चीनी विदेशमंत्री वांग यी ने 29 जुलाई को पेइचिंग में कांगो(किनशासा) के विदेशमंत्री रेयमंड त्शिबांदा के साथ दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच पहले दौर की वार्ता की अध्यक्षता की।

वांग यी ने कहा कि दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों द्वारा निर्मित वार्ता तंत्र ने दोनों पक्षों के बीच सामरिक संपर्क को मजबूत करने और आपसी समझ को आगे बढ़ाने के लिए नया रास्ता खोला है। चीन और कांगो(किनशासा) के बीच आर्थिक पूरकता एकदम स्पष्ट है। दोनों देशों का विकास एक दूसरे का अवसर, एक दूसरे की बेहतरी, और एक दूसरे की आवश्यकता है। चीन कांगो(किनशासा) के आधुनिकीकरण और औद्योगीकरण प्रक्रिया में सबसे आदर्श और भरोसेमंद दीर्घकालिक साझेदार है। चीनी पक्ष रणीतिक ऊंचाई पर दीर्घकालिक दृष्टि से द्विपक्षीय संबंधों का विकास करता है। चीन कांगो के साथ कृषि, उत्पादन क्षमता, आधारभूत संस्थापनों का निर्माण, मानविकी आवाजाही, शांति व सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय मामले जैसे क्षेत्रों में सहयोग का विकास करने को तैयार है। ताकि चीनी-अफ्रीकी सहयोग में चीन-कांगो सहयोग आदर्श मिसाल बन सके और मार्गदर्शन की भूमिका निभाई जा सके। साथ ही दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ मिल सके।

त्शिबंदा ने कहा कि दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच निर्मित वार्ता तंत्र बहुत जरूरी है। चीन द्वारा राष्ट्र-निर्माण में दीर्घकालिक सहायता देने पर कांगो बहुत आभारी है। कांगो ने विदेशमंत्री वांग यी द्वारा प्रस्तुत द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने वाले प्रस्ताव पर सहमति जतायी है। उन्होंने उम्मीद भी जतायी कि चीनी के साथ कूटनीतिक, राजनीतिक, सुरक्षा, आर्थिक आदि क्षेत्रों में सहयोग को लगातार मज़बूत करेगा।

दोनों पक्षों ने समान रूचि वाले अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों पर विचारों का आदान प्रदान किया।

(सीता)

1 2
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040