Sunday   may 4th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चौथा चीनी शिनच्यांग अंतरराष्ट्रीय नृत्य उत्सव उद्घाटित
2015-07-21 10:12:27 cri

चौथा चीनी शिनच्यांग अंतरराष्ट्रीय नृत्य उत्सव 20 जुलाई को शिनच्यांग वेवूर स्वायत्त प्रदेश की राजधानी उरुमची में उद्घाटित हुआ।

उद्घाटन समारोह में प्राचीन रेशम मार्ग के दृश्य दिखाये जाने वाली और शिनच्यांग की विभिन्न जातियों की रंगबिरंगी संस्कृति और आदान-प्रदान के इतिहास के वर्णन वाली नृत्य नाटिका प्रदर्शित की गई।

चीनी संस्कृति मंत्री लुओ शूकांग ने उद्घाटन समारोह में बताया कि यह नेतृत्व उत्सव शिनच्यांग की संस्कृति बढ़ाने के लिए चीन सरकार का एक अहम कदम है। उन्होंने आशा जतायी की कि इस उत्सव से रेशम मार्ग पर विभिन्न संस्कृतियों के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा ।

17 दिन तक चलने वाले इस उत्सव में 25 देसी-विदेशी कलात्मक मंडल कुल 78 सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

शिनच्यांग अपने विशिष्ट गीत और नृत्य से मशहूर है। बहुत से स्थानीय लोगों को इस सांस्कृतिक प्रदर्शन में महारत हासिल हैं।

1 2 3 4 5 6 7 8 9
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040