हाल ही में पश्चिमी चीन के लांगचो और उरुमुची शहर से रूस के मशहूर पर्यटन शहर सेंट पीटर्सबर्ग के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई। यह कतर के दुबई और क्रोएशिया के ट्बिलिसी जाने वाली हवाईसेवा के अलावा पश्चिमी चीन के शहर और मध्य एशिया व यूरोप को जोड़ने वाली तीसरी एयरलाइन्स है। इससे जाहिर है कि शिनच्यांग अंतरराष्ट्रीय हवाई केंद्र के निर्माण में गति दे रहा है।
शिनच्यांग चीन में यूरोप से सबसे करीब प्रांत है। इस भौगोलिग स्थिति का लाभ उठाकर शिनच्यांग चीन में मध्य एशिया और यूरोप की उड़ानों का केंद्र बन रहा है।
रेशम मार्ग आर्थिक पट्टी के निर्माण का साथ देने के लिए चीनी नागरिक उड्डयन ब्यूरो ने इस साल के शुरू में शिनच्यांग नागरिक उड्डयन विकास बढ़ाने की राय नामक दस्तावेज जारी किया। इसमें विभिन्न एयर कंपनियों को उरुमचि के जरिये मध्य एशिया, पश्चिमी एशिया, दक्षिण एशिया और यूरोप जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की प्रेरणा दी गयी।
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|