Web  hindi.cri.cn
    ब्रिक्स वार्ता और एससीओ की बैठक में हासिल हुई उपलब्धियां
    2015-07-11 18:37:16 cri

    चीनी वाणिज्य मंत्री काओ हु च्छेन ने 10 जुलाई को ऊफ़ा में ब्रिक्स देशों के नेताओं की सातवीं वार्ता और शांगहाई सहयोग संगठन के 15वें शिखर सम्मेलन में व्यापार सहयोग पर हासिल उपलब्धियों के बारे में बताया।

    काओ हु च्छेन ने कहा कि ब्रिक्स देशों ने व्यापार निवेश के मुद्दे पर "ब्रिक्स आर्थिक भागीदारी रणनीति" बनायी, जिसमें व्यापारिक निवेश, विनिर्माण, ऊर्जा और वित्त आदि आठ क्षेत्रों में सहयोग शामिल हैं। यह वर्तमान वार्ता का मुख्य परिणाम है। साथ ही ब्रिक्स देशों ने बहुपक्षीय समन्वय मजबूत करते हुए बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली का समर्थन करने का वचन भी दिया। बैठक में "ब्रिक्स देशों का ई-कॉमर्स सहयोग ढांचा" पारित किया गया।

    काओ हु च्छेन के मुताबिक, शांगहाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में ये परिणाम हासिल हुएः पहला, सिल्क रोड आर्थिक क्षेत्र को क्षेत्रीय सहयोग का एक महत्वपूर्ण विषय बनाएं। दूसरा, सदस्य देशों का विस्तार करते हुए आपसी सहयोग को आगे बढ़ावा दें। तीसरा, शांगहाई सहयोग संगठन के खुलेपन व समग्रता को मजबूत बनाते हुए वर्तमान स्थिति में विकास रणनीति, संस्थागत व्यवस्था का एकीकरण दिखाएं। साथ ही संबंधित देशों के नेताओं ने वर्ष 2025 तक शांगहाई सहयोगी संगठन की विकास रणनीति भी पुष्टि की। अगले 5 वर्षों में वे व्यापार, ऊर्जा, उच्च तकनीक आदि क्षेत्रों में मौजूद सहयोगों को आगे बढ़ाएंगे।

    अंजली

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040