भारत और पाकिस्तान के शामिल होने से एससीओ होगा मजबूत
2015-07-08 18:26:02 cri
शांगहाई सहयोग संगठन(एससीओ) का शिखर सम्मेलन रूस के उफ़ा में आयोजित होने वाला है। इस दौरान भारत और पाकिस्तान के शामिल होने की प्रक्रिया शुरू होगी।
भारत और पाकिस्तान ने कुछ साल पहले ही शांगहाई सहयोग संगठन में शामिल होने का आवेदन दिया था, वर्ष 2005 में दोनों देश प्रेक्षक देश बने, अब दोनों देश औपचारिक सदस्य देश बनेंगे।
चीनी विशेषज्ञ का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के शामिल होने से एससीओ की अर्थव्यवस्था बड़ी होगी। खास बात यह है कि भारत और पाकिस्तान दक्षिण एशिया के सुरक्षा मामले में अहम भूमिका निभाते हैं। दोनों देशों के शामिल होने से एससीओ की आतंकवादी विरोधी शक्ति मज़बूत होगी। साथ ही दोनों देशों को बीच में अंतर्विरोध का समाधान करने के लिए एक नया संपर्क चैनल मिलेगी।
(दिनेश)