चीन के प्रमुख आर्थिक मापदंड में बेहतर स्थिति
2015-07-06 19:37:50 cri
चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के प्रेस प्रवक्ता शंग लेईय्वन ने 6 जुलाई को यह जानकारी दी कि चीन के प्रमुख आर्थिक मापदंड में बेहतर स्थिति नजर आयी है। पहले आर्थिक विकास को स्थिर बनाने और रूपांतरण की नीति लागू होने के बाद अब चीनी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था बेहतर है। यह बात शंग लेईय्वन ने हालिया आर्थिक परिस्थिति को लेकर मीडिया के साथ साक्षात्कार में कही। उन्होंने कहा कि आर्थिक वृद्धि, रोजगार, चीजों के दाम और अंतर्राष्ट्रीय आय-व्यय आदि मापदंडों से देखा जाए तो इस साल चीन का राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का प्रचलन उचित दायरे में रहा है। लेकिन आजकल आर्थिक मंदी का खतरा भी बरकरार है। चीन में इस साल की आर्थिक वृद्धि दर के लक्ष्य को साकार करने के लिए कठोर प्रयास करने की जरूरत है।
(श्याओयांग)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|