चीन में ऑनलाइन विदेशी यात्रा बाज़ार का पैमाना बढ़ा
2015-07-06 11:14:58 cri
पर्यटन बाज़ार में इंटरनेट और मोबाइल इंटरनेट के प्रवेश के चलते चीनियों के विदेशी यात्रा का बाज़ार भी लगातार बढ़ हो रहा है। ऑनलाइन पर्यटन एजेंसी इसका प्रमुख पात्र बन रही हैं। यी क्वान टिंकटैंक द्वारा हाल में जारी आकड़ों के मुताबिक वर्ष 2014 में चीनी ऑनलाइन पर्यटन बाज़ार में लेन-देन का पैमाना 33 अरब 26 करोड़ युआन तक जा पहुंचा है, जिसमें ऑनलाइन विदेशी यात्रा का अनुपात 45 प्रतिशत रहा, जिसके लेन-देन का पैमाना 15 अरब युआन तक पहुंच गया।
वर्ष 2014 में विदेशों की यात्रा करने वाले चीनियों की संख्या 10 करोड़ 70 लाख थी। विदेशी पर्यटन एजेंसियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2014 के अंत तक चीनी नागरिकों की सेवा करने वाले विदेशी पर्यटन एजेंसियों की संख्या 2700 से अधिक थी।
(श्याओ थांग)