Tuesday   Aug 12th   2025  
Web  hindi.cri.cn
एक पट्टी एक मार्ग से श्रीलंका को विकास का नया मौका मिला
2015-06-17 13:10:10 cri

श्रीलंकाई संसद के अध्यक्ष चमाल राजपक्षे ने हाल में कहा कि चीन द्वारा पेश किए गए एक पट्टी एक मार्ग सुझाव से श्रीलंका समेत संबंधित देशों को विकास का बड़ा अवसर मिलेगा। इससे श्रीलंका और चीन के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और जनता के बीच आदान प्रदान ज्यादा घनिष्ठ होगा।

उन्होंने कहा कि श्रीलंका और चीन के बीच पुरानी और परंपरागत मित्रता है, जो प्राचीन सिल्क रोड से पैदा हुई। इन वर्षों में चीन ने श्रीलंका को बहुत ऋण और निवेश दिया, जिससे श्रीलंका में आर्थिक और सामाजिक विकास को बड़ी सहायता मिली। पिछले साल सितंबर में चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग की श्रीलंका यात्रा से दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंध नए स्तर पर पहुंचे। श्रीलंका एक पट्टी एक मार्ग का अवसर पकड़कर चीन के साथ सहयोग मज़बूत करेगा और अपनी जनता को लाभ पहुंचाएगा।

(दिनेश)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040