Web  hindi.cri.cn
    द.एशिया एक्सपो में नवोदित बाज़ार की ताकत दिखी
    2015-06-17 12:33:33 cri

    दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी खुनमिंग में आयोजित पांच दिवसीय तीसरा चीन--दक्षिण एशिया एक्सपो 16 जून को संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 25 अरब 19 करोड़ अमेरिकी डॉलर का व्यापार हुआ। चीन और दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्वी एशियाई के बीच आयोजित इस एक्सपो से नवोदित बाज़ार की ताकत सामने आई।

    नेपाली व्यापारी बसंत नखट्टा मौजूदा एक्सपो के पांच दिनों में अपनी सभी वस्तुएं बेचने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि चीनी लोगों को नेपाली वस्तुओं पर बड़ी रूचि है। एक्सपो में भाग लेना एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि यहां बड़ा बाज़ार उपलब्ध है।

    सरकारी आकड़ों के मुताबिक कुल 7 लाख 40 हज़ार से अधिक लोगों ने मौजूदा एक्सपो का दौरा किया। कुल 25 अरब 19 करोड़ डॉलर का व्यापार हुआ, जो दूसरे एक्सपो की तुलना में 19.8 प्रतिशत अधिक है।

    TCL ग्रुप ने पहली बार एक्सपो में भाग लिया। ग्रुप के बोर्ड अध्यक्ष ली तुंगशङ ने कहा कि टीसीएल ग्रुप युन्नान प्रांत की भौगोलिक श्रेष्ठता के आधार पर अपना उत्पादन अड्डा स्थापित करेगा, जो म्यांमार और उत्तर पूर्वी भारत में अपने बाज़ार का समर्थन करेगा।

    विश्लेषकों के विचार में दक्षिण एशिया एक्सपो को एक सप्ताहांत बाज़ार नहीं बनाना चाहिए। और न ही आयोजकों का एक्सपो। अपनी कठोर शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ दक्षिण एशिया एक्सपो की सॉफ़्ट शक्ति उन्नत करने की आवश्यकता है।

    तीसरे चीन--दक्षिण एशिया एक्सपो के कार्यकारी उप प्रधान, युन्नान प्रांत सरकार के उप महासचिव ली चीमिंग के अनुसार अगले एक्सपो में अधिक बड़े पेशेवर खरीदारों और मशहूर उद्यमों को आमंत्रित किया जाएगा। ताकि दक्षिण एशिया एक्सपो चीन और दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्वी एशिया के बीच कूटनीतिक, आर्थिक व व्यापारिक सहयोग और मानविकी आदान प्रदान का मूल केंद्र बन सके।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040