Web  hindi.cri.cn
    च्यांग द च्यांग की भारत यात्रा
    2015-06-16 16:21:05 cri

    भारतीय उपराष्ट्रपति और राज्य सभा अध्यक्ष हामिद अंसारी और लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति के अध्यक्ष च्यांग द च्यांग ने 13 से 16 जून तक भारत की औपचारिक मित्रवत यात्रा की। नई दिल्ली में च्यांग द च्यांग ने अलग अलग तौर पर भारतीय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और अंसारी और महाजन के साथ वार्ता की।

    राष्ट्रपति मुखर्जी से भेंट के समय च्यांग द च्यांग ने कहा कि विश्व के दो सबसे बड़े विकासशील देश होने के नाते आज चीन और भारत सबसे सक्रिय नवोदित बाजार देश बन चुके हैं। दोनों पक्षों को मिलकर शांतिपूर्ण, सहयोगी और समावेशी विकास पूरा कर दोनों देशों की 250 करोड़ की जनता को अधिक लाभ पहुंचाना चाहिए। प्रणव मुखर्जी ने कहा कि भारत चीन के साथ अच्छे पड़ोसी वाले मित्रवत संबंधों के विकास को बड़ा महत्व देता है। भारत चीन के साथ विभिन्न पक्षों में आपसी सहयोग को मजबूत कर समान विकास और समृद्धि पूरा करने को तैयार है।

    मोदी से मुलाकात के समय च्यांग द च्यांग ने कहा कि चीन और भारत राष्ट्रीय पुनरुत्थान के ऐतिहासिक दौर से गुजर रहे हैं। चीन भारत के साथ पारस्परिक राजनीतिक विश्वास बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग गहराने, सांस्कृतिक आदान प्रदान विस्तृत करने, मतभेदों का उचित तरीके से निपटारा करने, अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में संपर्क, समन्वय मजबूत बनाना चाहता है। मोदी ने कहा कि भारत चीन को महान पड़ोसी और महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार के रूप में देखता है और चीन के साथ चौतरफा सहयोग बढ़ाएगा।

    अंसारी और महाजन के साथ हुई वार्ता में च्यांग द च्यांग ने कहा कि उनकी यात्रा का एक मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की संसदों के सहयोग के स्तर को उन्नत करना है। उन्होंने विभिन्न स्तर वाली आवाजाही जारी रखने, देश प्रशासन के अनुभवों का आदान-प्रदान बढ़ाने, नीतिगत और कानूनी मामलों के संपर्क को मजबूत बनाने का सुझाव दिया। अंसारी और महाजन ने कहा कि च्यांग द च्यांग की यात्रा ने दोनों देशों की कानून निर्माण संस्थाओं के सहयोग में नया अध्याय जोड़ा है। राज्यसभा और लोकसभा चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के साथ आदान-प्रदान बढ़ाकर दोनों देशों के संबंधों के विकास के लिए सामाजिक और लोकमत के आधार को मजबूत करेगी।

    यात्रा के दौरान च्यांग द च्यांग ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह से भी मुलाकात की।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040