Tuesday   Jun 10th   2025  
Web  hindi.cri.cn
नेपाल में प्राचीन राजभवन मैदान पुनः खुला
2015-06-16 10:23:18 cri

विश्व सांस्कृतिक विरासत के रूप में नेपाल की राजधानी काठमांडू में तीन प्राचीन राजभवनों का मैदान यानी दरबार स्क्वायर हाल पर्यटकों के लिए पुनः खोला गया। उक्त राजभवनों को भूकंप में गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा था। लेकिन नेपाल सरकार ने इसे पर्यटकों के लिए पुनः खोलने का एलान किया और विभिन्न देशों के पर्यटकों से नेपाल की यात्रा करने की अपील की।

दरबार स्क्वायर के तीन प्राचीन राजभवन क्रमशः काठमांडू और नज़दीक के भड गांव और पाटन शहर में स्थित है। जो 16वीं सदी में नेपाल में संस्कृति, वास्तुनिर्माण और कला का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व था। 25 अप्रैल के भूकंप के बाद दरबार स्क्वायर में कई मठ, भवन और नागरिक मकान ढह गए। कई मूल्यवान अवशेष भी खंडहर बन चुके हैं।

(श्याओ थांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040