Friday   Jun 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
इंडोनेशिया अधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है
2015-06-10 10:41:54 cri

इंडोनेशिया के पर्यटन मंत्री आरिफ़ याह्या ने 8 जून को जकार्ता में हुई एक प्रेस वार्ता में कहा कि इस अप्रैल में इंडोनिया आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 7 लाख 49 हजार से अधिक थी, जो पिछले साल की समान अवधि से 3.24 प्रतिशत अधिक रही और ये पिछले दस वर्षों में एक नया रिकॉर्ड था।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष अप्रैल में विदेशी पर्यटकों में वृद्धि का मुख्य भाग चीन की मुख्य भूमि, हांग कांग, जापान, भारत और ब्रिटेन आदि देशों से आया है।

उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया इस जून की 19 से 23 तारीख तक पाप्या राज्य में परंपरागत सांस्कृतिक उत्सव आयोजित करेगा ताकि अधिकाधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जाए।

उन्होंने यह जानकारी भी दी कि इंडोनेशिया इस जुलाई से विदेशी पर्यटकों के लिए वीजा मुक्त नीति लागू करेगा।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040