Web  hindi.cri.cn
    चीनी अर्थव्यवस्था की नई सामान्य स्थिति से यूरोप को लाभ मिलेगा
    2015-06-05 15:57:14 cri

    यूरोपीय संघ की क्षेत्रीय समिति के आमंत्रण पर वहां स्थित चीनी मिशन की प्रधान यांग येनयी ने 4 जून को समिति के पूर्ण अधिवेशन में भाग लिया। उन्होंने भाषण देते हुए कहा कि चीन में सुधार व्यापक तौर पर और गहरा हो रहा है, जिससे न सिर्फ चीन को, बल्कि यूरोप समेत पूरे विश्व को लाभ मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि आगामी 5 वर्षों में चीन की आयात-निर्यात राशि 100 खरब डॉलर पहुंचेगी, चीन विदेशों में 5 खरब डॉलर का निवेश करेगा, साथ ही 50 करोड़ चीनी लोग विदेशी यात्रा करेंगे। चीनी अर्थव्यवस्था की इस नई सामान्य स्थिति से पूरे विश्व को लाभ मिलेगा। चीन और यूरोप के बीच सहयोग की बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं, चीन और यूरोप ऊर्जा, यातायात, दूरसंचार, वातावरण, आवास, सार्वजनिक सेवा, हरित प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग करेंगे।

    (दिनेश)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040