Web  hindi.cri.cn
    वस्त्र प्रशिक्षण के लिये 40 ताजिकिस्तानी मज़दूर चीन आए
    2015-06-04 14:02:32 cri

    ताजिकिस्तान के 40 युवा मज़दूर 3 जून को चीन के शिन्च्यांग प्रांत में पहुंचे। वहां से वे च्यांगसु प्रांत जाकर 4 महीनों तक वस्त्र प्रौद्योगिकी में वे लोग प्रशिक्षण लेंगे।

    बताया जाता है कि प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद वे चीन और ताजिकिस्तान के बीच अहम सहयोगी परियोजना यानी ताजिकिस्तान कृषि और वस्त्र औद्योगिक पार्क में काम करेंगे। वहां के वस्त्र उद्योग का विकास आगे बढ़ाने के लिए चीनी निवेशकों ने 40 ताजिकिस्तानी युवा मज़दूरों को चुना है और उन्हें चीन में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    (दिनेश)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040