Thursday   Aug 21th   2025  
Web  hindi.cri.cn
"रेशम मार्ग पर चीनी मुस्लिम"चित्र प्रदर्शनी ढाका में
2015-05-27 10:29:08 cri

"रेशम मार्ग पर चीनी मुस्लिम"शीर्षक वाली चित्र प्रदर्शनी बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित हो रही है। बांग्लादेश की यात्रा कर रही चीनी उप प्रधानमंत्री ल्यू यानतोंग ने इसके उद्घाटन समारोह में उपस्थित होकर संदेश भी लिखे।

ल्यू यानतोंग ने कहा कि इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों के माध्यम से बांग्लादेशी जनता को चीनी मुसलमानों के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी।

गौरतलब है कि बांग्लादेश स्थित चीनी दूतावास, चीन के हनान प्रांत के सांस्कृतिक विभाग, बांग्लादेशी राष्ट्रीय संग्रहालय और बांग्लादेश-चीन मैत्री केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस चित्र प्रदर्शनी में चीनी फोटोग्राफ़र पाई श्वेयी द्वारा 15 सालों में खींचे गए चित्रों को प्रदर्शित किया जा रहा है। जिनमें चीनी मुसलमानों के रीति रिवाज़, वास्तु निर्माण, जीवन और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों को दिखाया गया है। कई बांग्लादेशी नागरिक प्रदर्शनी देखने आ रहे हैं।

(श्याओ थांग)

1 2 3 4
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040