Sunday   Jul 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
मोदी ने चीन-भारत से विकासशील देशों को मदद देने की अपील की
2015-05-13 14:12:09 cri
चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग के निमंत्रण पर 14 से 16 मई तक भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की औपचारिक यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की यह पहली चीन यात्रा है। इससे पहले वे भारत स्थित चीनी मीडियाओं से रूबरू हुए। उन्हें आशा है कि इस यात्रा से चीन-भारत द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने चीनी संवाददाताओं से कहा कि वे चीन की यात्रा की प्रतीक्षा में हैं। खास तौर पर ऐतिहासिक शहर शीआन का दौरा। साथ ही उन्होंने इस पर बल दिया कि भारत-चीन संबंधों के विकास में बहुत बड़ी निहित शक्ति है। दोनों देशों को हाथ से हाथ मिलाकर विकासशील देशों को विकास प्राप्त करने और गरीबी दूर करने में मदद देने की कोशिश करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि भारत और चीन पर तीसरी दुनिया के देशों को मदद देने की जिम्मेदारी है। अगर उन देशों में रोग व गरीबी कम होगी, तो सारी दुनिया के विकास में वह महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकेगी। भारत व चीन विश्व को शांति व स्थिरता का बड़ा संदेश भेजेंगे।

साथ ही मोदी चीनी जनता के संपर्क को मजबूत करने की प्रतीक्षा में हैं। इससे पहले उन्होंने चीन की सोशल मीडिया सिना वेइपो पर अकाउंट खोला है। अभी तक उनके फैंस की संख्या 46000 से अधिक हो गयी है। मोदी को आशा है कि वे सोशल मीडिया द्वारा चीनी नेटिज़नों के साथ खुले तौर पर विचार-विमर्श कर सकेंगे।

चंद्रिमा

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040