Saturday   Aug 23th   2025  
Web  hindi.cri.cn
सछ्वान प्रांत में कानपाओ तिब्बती गांव का दौरा
2015-04-27 13:57:49 cri

कानपाओ तिब्बती गांव दक्षिण पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत के आबा तिब्बती और छ्यांग जातीय स्वायत्त प्रिफेक्चर में स्थित है। यह च्यारोंग तिब्बती बहुल गांव है। तिब्बती भाषा में"कानपाओ"का मतलब"ढलान पर बसा हुआ गांव"होता है।

कानपाओ तिब्बती गांव का इतिहास पुराना है। यहां तिब्बती बौद्ध धर्म की धार्मिक संस्कृति के अलावा"थुनपिंग"संस्कृति भी शामिल है। पुराने जमाने में सीमांत क्षेत्र या अति अविकसित इलाके में सैनिक भेजे जाते थे, जो युद्ध न होने के दौरान खेती किया करते थे। इसे"थुनपिंग"कहा जाता है। बाद में कई सैनिकों और स्थानीय लोगों के बीच विवाह हुए। धीरे-धीरे खास गांव कायम हुए और"थुनपिंग"संस्कृति पैदा हुई।

1 2 3 4 5 6 7 8 9
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040