Web  hindi.cri.cn
    खांगबा क्षेत्र में ताओफ़ू मकान
    2015-04-20 10:23:29 cri

    खांगपा क्षेत्र चीन में तीन तिब्बती बहुल क्षेत्रों में से एक है, जिसमें आज तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के छांगतु प्रिफेक्चर, सछ्वान प्रांत के कानची और आबा तिब्बती स्वायत्त प्रिफेक्चर, छिंगहाई प्रांत के यूशू तिब्बती प्रिफेक्चर और युन्नान प्रांत के दिछिंग तिब्बती प्रिफेक्चर शामिल हैं। खांगबा क्षेत्र का इतिहास बहुत पुराना है, जो प्राचीन समय में छिंगहाई तिब्बत पठार में एक अहम क्षेत्रीय सभ्यता का उद्गम स्थल माना जाता है।

    ताओफ़ू कांउटी दक्षिण पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत के कानची तिब्बती स्वायत्त प्रिफेक्चर के उत्तर पूर्वी भाग स्थित है, जो छिंगहाई तिब्बत पठार के दक्षिण पूर्वी के श्यानश्वे नदी के पास है। इस कांउटी का क्षेत्रफल 7053 वर्ग किलोमीटर है। यहां रहने वाली जनसंख्या में 89 प्रतिशत तिब्बती लोग हैं।

    तिब्बती भाषा में ताओफ़ू का अर्थ बछड़ा होता है। इस कांउटी में प्रचुर पर्यटन संसाधन उपलब्ध हैं। जिसमें सुन्दर प्राकृतिक दृश्य, आलीशान पठारीय भूतत्वीय दृश्य, खांगबा तिब्बती संस्कृति और विशेष तिब्बती नागरिक वास्तु निर्माण कला आदि शामिल हैं।

    1 2 3 4 5 6 7
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040