Web  hindi.cri.cn
    पेइचिंग में"इंडिया बाजार-2015" नामक कार्यक्रम आयोजित
    2015-04-20 09:36:46 cri

    गत रविवार पेइचिंग के भारतीय समुदाय ने चीन की राजधानी पेइचिंग में भारतीय लोगों के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। ब्रिटिश स्कूल ऑफ पेइंचिंग में आयोजित "इंडिया बाजार-2015" नामक कार्यक्रम में भारत की विभिन्न सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा इस कार्यक्रम में भारतीय व्यंजन, गीत-संगीत, मेहंदी लगाना, भारतीय परिधान, ज्वैलरी आदि विशेष आकर्षण रहे।

    पेइचिंग के भारतीय समुदाय के अध्यक्ष मनीष चोपड़ा ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है, विशेषकर अप्रैल के महीने में। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य पेइचिंग में रह रहे भारतीय लोगों को घर जैसा माहौल प्रदान करना और चीनी व अन्य विदेशी लोगों को भारतीय संस्कृति से रूबरू करवाना है।

    बकौल मनीष चोपड़ा, "इस कार्यक्रम में तकरीबन 1200 भारतीय लोगों ने शिरकत की, जिनमें से कुछ लोग पेइचिंग के बाहरी शहरों से आये।"

    उन्होंने बताया कि हर साल इस तरह के आयोजन में चीनी व विदेशी मेहमान भी शामिल होते हैं और उन्हें यह कार्यक्रम बहुत पसंद आता है। उन्हें सभी मेहमानों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलती हैं।

    इस कार्यक्रम में चूड़ियों और ज्वैलरी के स्टॉल भी लगाये गये। पर सबसे ज्यादा भीड़ मेहंदी लगवाने के स्टॉल पर दिखी। भारतीय परिधानों के स्टॉल पर भी बहुत-से लोगों ने अपनी दिलचस्पी दिखाई। उपस्थित सभी लोगों ने भारतीय गीत-संगीत के अलावा विभिन्न भारतीय व्यजंनों का भी आनंद लिया।

    (अखिल पाराशर)

    1 2 3 4 5 6
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040